BHEL Recruitment 2022: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, इस तारीख से पहले करना होगा आवेदन

 BHEL Notification 2022: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड में इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 18 साल से 27 साल के बीच होनी चाहिए।BHEL Recruitment 2022


BHEL Recruitment 2022: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL), झांसी ने अप्रेंटिस के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं।‌‌ सभी इच्छुक उम्मीदवार BHEL Apprentice Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 19 मार्च 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 मार्च से शुरू की जा चुकी है।

Notification;

 इस अभियान के माध्यम से टेक्निशियन / ग्रैजुएट अप्रेंटिस के कुल 15 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, इलेक्ट्रिकल के लिए 3 पद, मैकेनिकल के लिए 4 पद, इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए 3 पद, इंस्ट्रूमेंटेशन और कंट्रोल के लिए 1 पद, कंप्यूटर एप्लीकेशन के लिए 2 पद और मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट एंड सेक्रेटेरियल / प्रैक्टिस के लिए 1 पद शामिल हैं।

उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 27 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 साल, अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 3 साल और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 साल की छूट दी जाएगी। इसके अलावा उम्मीदवार के पास अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में डिप्लोमा या डिग्री होनी चाहिए। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन हाई स्कूल और बैचलर्स / डिप्लोमा परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट के अनुसार किया जाएगा। सभी योग्य उम्मीदवारों को BHEL Graduate Apprentice Recruitment 2022 के लिए mhrdnats.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद उम्मीदवार भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड, झांसी की वेबसाइट jhs.bhel.com पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक  करें।

Post a Comment

0 Comments