UP Polytechnic Result 2022 LIVE Updates

UP Polytechnic Result 2022 Date, Sarkari Result 2022, JEECUP Polytechnic Result 2022 (यूपी पॉलिटेक्निक 2022 का रिजल्ट कब आएगा) LIVE Updatesसंयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (पॉलिटेक्निक) 2022 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा कयास लगाया जा रहा है कि, परिषद ने यूपी पॉलिटेक्निक 2022 एंट्रेंस एग्जाम की कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर लिया है तथा मेरिट लिस्ट तैयार करने की प्रक्रिया जारी है। उम्मीद है कि ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन काउंसिल (JEECUP) 15 जुलाई तक यूपी पॉलिटेक्निक 2022 के रिजल्ट की घोषणा कर सकता है। हालांकि इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के  बाद JEECUP की आधिकारिक वेबसाइट  jeecup.admissions.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। अभ्यर्थी यहां अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे व मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकेंगे। 4 जुलाई 2022 को यूपी पॉलिटेक्निक परीक्षा 2022 की प्रोविजिनल मार्कशीट जारी हो चुकी है।

up polytechnic result direct link;

 उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों में पॉलिटेक्निक डिप्लोमा व पोस्ट ग्रेजुएट में प्रवेश के लिए 27 जून से 30 जून 2022 तक परीक्षाएं आयोजित की गई थी। 2,41,286 सीटों के लिए मात्र 2,18,810 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। जिसमें 70 हजार 613 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए थे। ऐसे में यदि सभी अभ्यर्थियों को पास मान लिया जाए तो भी हजारों की संख्या में सीट खाली रह जाएंगी। रिजल्ट से संबंधित अधिक जानकारी के लिए JEECUP की आधिकारिक वेबसाइट पर कड़ी नजर बनाए रखें। साथ ही हमारे इस ब्लॉग से जुड़े रहें, यहां आपको सबसे पहले सूचित किया जाएगा। 

UP Polytechnic Result 2022: क्या सभी उम्मीदवार होंगे पास?

उत्तर प्रदेश के पॉलिटेक्निक संस्थानों में प्रवेश के लिए कुल 2 लाख 41 हजार 810 सीटें उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध हैं हालांकि ध्यान देने योग्य बात यह है कि इन सीटों के लिए मात्र 2 लाख 18 हजार 286 उम्मीदवारों ने ही अपना पंजीकरण करवाया था, जिसमें से 70 हजार 613 छात्रों ने परीक्षा दी थी। 

Post a Comment

0 Comments