BPSC रिक्रूटमेंट 2022: आयोग ने इन पदों पर भर्ती के लिए जारी किया नया नोटिफिकेशन, जल्द होगी आवेदन प्रक्रिया

 BPSC नोटिफिकेशन  2022: बिहार में इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 21 से 37 वर्ष  के बीच होनी चाहिए।

BPSC रिक्रूटमेंट 2022: बिहार पब्लिक सर्विस कमिशन (BPSC) ने असिस्टेंट टाउन  प्लानिंग  सुपरवाइजर पदों पर भर्ती के लिए एक नया नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी योग्य उम्मीदवार BPSC Assistant Town Planning Supervisor Recruitment 2022 के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर 15 मार्च  2022 से आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन  आवेदन करने की आखिरी तारीख 6 अप्रैल  2022 निर्धारित की गई है। हालांकि, स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 20 अप्रैल 2022 है।


असिस्टेंट टाउन प्लानिंग सुपरवाइजर के 107 रिक्त  पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, अनारक्षित वर्ग के लिए 43 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 11 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 17 पद, अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 1 पद, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 19 पद, पिछड़ा वर्ग के लिए 13 पद और पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए 3 पद हैं।

QUALIFICATION;

इन  पदों पर भर्ती के लिए कैंडिडेट  के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में बैचलर्स / मास्टर्स या पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा  होना चाहिए। इसके अलावा इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की नीवनतम  आयु 21 साल और अधिकतम आयु 37 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।


BPSC NOTIFICATION 2022

Post a Comment

0 Comments